Comments on: तनोट माता मंदिर एवं काले डूंगर मंदिर – जैसलमेर के देवी मंदिर https://www.inditales.com/hindi/jaisalmer-ke-devi-mandir/ श्रेष्ठ यात्रा ब्लॉग Fri, 30 Sep 2022 11:28:34 +0000 hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.6.2 By: प्रदीप खोपकर https://www.inditales.com/hindi/jaisalmer-ke-devi-mandir/#comment-952 Fri, 30 Sep 2022 11:28:34 +0000 https://www.inditales.com/hindi/?p=2788#comment-952 अनुराधा जी, जैसलमेर के दो प्रसिद्ध माता मंदिरों के बारे में रोचक जानकारी युक्त सुंदर आलेख। पढ़कर जनवरी २०२० में की गई जैसलमेर यात्रा की स्मृतियाँ बरबस ही जीवंत हो उठी। उस समय प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में माता की अलौकिक एवम् चमत्कारिक मूर्ति के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मूर्ति के दोनों ओर भारत-पाक युद्ध के समय निष्क्रिय किये गये बमों को अभी भी सबके अवलोकनार्थ रखा गया है। मंदिर का सारा प्रबंधन भारतीय सेना द्वारा ही किया जाता है। मंदिर में जाते ही हमारे सैनिकों की वीरता और शहादत पर अनायास ही गर्व की अनुभूति होती हैं।
आलेख में काले डूंगर मंदिर तथा इससे जुड़ी किंवदंती के बारे में भी सुंदर जानकारी प्राप्त हुई।
सुंदर पठनीय आलेख हेतु साधुवाद !

]]>